(India)
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, पिछले 24 घंटे में कई हिंसक घटनाएं हुई। सूत्रों के मुताबिक कोउट्रुक हारोथेई और सेनजाम चिरांग में सुरक्षाकर्मियों और भीड़ के बीच फायरिंग हुई। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी सहित 2 लोग घायल हो गए। वहीं घायल हुए एक शख्स की मौत की खबर भी आ रही है। वहीं पुलिस के बयान के अनुसार, भीड़ ने बिष्णुपुर के कीरेनफाबी और थंगलावई में पुलिस चौकी पर हमला किया और हथियारों,गोला-बारूद का जखीरा लूट लिया। भीड़ द्वारा मणिपुर राइफल्स की एक बटालियन से हथियार छीनने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने बाद में कौट्रुक हिल रेंज में ऑपरेशन चलाकर सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।