3 मई को हिंसा शुरू होने के बाद पूरे मणिपुर में इंटरनेट किया बंद, 83 दिन बाद 25 जुलाई को कुछ इलाकों में ब्रॉडबैंड सर्विस  हुई शुरू
(India) अब मोबाइल डेटा बंद हुए 93 दिन गुजर चुके हैं। www.indiacensus.net के मुताबिक, मणिपुर की मौजूदा आबादी करीब 34 लाख है। ये 34 लाख लोग सिर्फ फोन कर सकते हैं या फिर टेक्सट मैसेज यानी SMS भेज सकते हैं। फोटो-वीडियो भेजना है तो इंफाल के DIPR (Directorate of Information and Public Relations) ऑफिस पहुंचकर भेजना होगा। घर जल रहे हों, गोलियां चल रही हों, गैंगरेप हों, मर्डर हो या फिर औरतें निर्वस्त्र घुमाई जाएं, ये खबर तभी बाकी दुनिया तक पहुंच सकती है, जब आप खुद सुरक्षित इंफाल पहुंच सकें। पूरा मणिपुर 3 महीने से इसी अंधेरे में डूबा है। 4 मई को तीन महिलाओं को निर्वस्त्र कर एक भीड़ परेड कराती है, लेकिन बाकी देश-दुनिया को ये बात 19 जुलाई को पता चलती है। 3 अगस्त को एक बार फिर बिष्णुपुर के पास हिंसा भड़की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।