मणिपुर में एक बार फिर शुरू हुई हिंसा 3 की मौत: पिछले 24 घंटे से झड़प जारी है
(India) मणिपुर हिंसा थमने का नाम नही ले रहा, इसी बीच सुरक्षाबलों और मैतेई समुदाय के बीच पिछले 24 घंटे से झड़प जारी है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई,मृतकों की पहचान युमनम जितेन मैतेई (46), युमनम पिशाक मैतेई (67) और युमनम प्रेमकुमार मैतेई (39) के रूप में की गई है, जो सभी क्वाक्टा लामल्हाई के रहने वाले हैं। ये हिंसा टेराखोंगसांगबी कांगवे और थोरबुंग में हुई हैं। यह इलाका कुकी-मैतेई के बीच का बॉर्डर है, जो बफर जोन कहलाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर बफर जोन क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने के बीच झड़प शुरु हो गई। इससे तीन दिन पहले मैतेई महिलाओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई थी, सुरक्षाबलों ने महिलाओं को खदेड़ने के लिए टियर गैस छोड़े थे और हवाई फायरिंग भी की थी। सूत्रों के मुताबिक हाल में हुई मौतें इसी गनफाइट का नतीजा हैं। अभी इलाके में फायरिंग जारी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।