गुलदार से छूटकारे की मांग को लेकर बिजनौर कलक्ट्रेट में जुलूस प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा
(India) नरभक्षी गुलदार का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. इससे परेशान होकर आज कई पार्टियों के गठबंधन,इंडिया के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचे और गुलदार के आतंक से छूटकारा पाने के लिए जुलूस के साथ प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी. अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा. बता दे कि बिजनौर जिले में पिछले 7 महीने से गुलदार ने आतंक मचा रखा है, लोगों की नींद चैन सब उड़ गई है. गुलदार ने अब तक 13 लोगों की जान ले ली है और 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. गुलदार का खौफ इतना ज्यादा है कि ग्रामीण लोग अपने खेतों में भी काम पर जाने से कतराते है. कलक्ट्रेट में जुलूस प्रदर्शन के वक़्त मुनीश त्यागी, नागेंद्र पवार, अनिल यादव, शमशाद अंसारी, अखलाक पप्पू, नजाकत अल्वी, मीनू गोयल, मुन्नालाल, डॉ रमेश तोमर, सुभाष काकरान, सतपाल सिंह, शमशुद्दीन, अशोक चोधरी आदि मौजूद थे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।