(India)
सोमवार 7 अगस्त को संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन राहुल गाँधी की सदस्यता बहाल कर दी गयी।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का फैसला किया, आपको बता दे कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद दो साल की सजा होने की वजह से संसद से उनकी सदस्यता निलंबित कर दी गई। राहुल गाँधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। वे आज ही करीब 136 दिन बाद संसद पहुंच सकते हैं और लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। लोकसभा स्पीकर के इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।