(India)
अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. सेंसर बोर्ड के बाद अब महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है. फिल्म में कुछ सीन को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी ने OMG-2 के फिल्म मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल पुजारी का कहना है कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है. भगवान शिव को बाजार में दुकान से कचौड़ी खरीदते दिखाया गया है. फिल्म के इस सीन पर पुजारी का कहना है कि यह भगवान शिव के श्रद्धालुओं को आहत करता है. फिल्म में कुछ अश्लील सीन को लेकर भी पुजारी का कहना है कि इस तरह के दृश्य को महाकाल मंदिर के साथ स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसी मुद्दे पर 7 अगस्त को अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एक्टर अक्षय कुमार के अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को नोटिस भेजा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।