(India)
बीते दिन बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. 6 महीने बाद राहुल गांधी ने संसद में स्पीच दी. उन्होंने मणिपुर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. चर्चा के बाद लोकसभा में एक नया विवाद पैदा हो गया. दरअसल भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगते हुए कहा कि- राहुल गाँधी ने भरे संसद में फ्लाइंग किस दिया है. स्मृति ईरानी ने कहा- एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं. जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए. यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है. ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया. यह उस खानदान के लक्षण हैं. ये आज देश को पता चल गया. बता दे की यह मामला काफी ज्यादा गंभीर हो गया है. लगभग 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है और राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.साथ ही बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने राहुल को बर्खास्त करने की अपील की है. धीरे धीरे यह मुद्दा काफी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।