(India)
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके उपर अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देते हुए सदन में महिला सांसदों की तरफ ‘फ्लाइंग किस’ करने का आरोप लगा है। राहुल गांधी पर यह आरोप केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने लगाया,और कहा की सदन में पहले कभी ऐसा आचरण नहीं देखा गया। बाद में भाजपा की 20 महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल‘फ्लाइंग किस’ का यह मामला स्पीकर ओम बिरला के पास है,वह फुटेज देखकर आगे का फैसला करने को कहा है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस मामले को लोकसभा की एथिक्स कमेटी को भेजा जा सकता है। इसमें 15 सदस्य हैं। यह कमेटी ऐसे ही मामलों की जांच करती है,जांच के बाद अपनी सुझाव और रिपोर्ट स्पीकर के सामने रखती है। फिर लोकसभा स्पीकर इस मामलें में हस्तक्षेप करते है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।