मुख्यमंत्री गहलोत लोगों को बहकाना चाहते है,लेकिन लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे –किरोड़ीलाल मीणा
(India) बीते दिन 9 अगस्त बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस मौके पर कांग्रेस ने मानगढ़ धाम में राहुल गाँधी की जनसभा कराई और बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दौसे जिले के नांगल राजावतान स्तिथ मीणा हाईकोर्ट में बड़ी सभा कराई. किरोड़ीलाल मीणा ने इस सभा में अशोक गहलोत समस्त अन्य कांग्रेस मंत्री विधायक पर निशाना साधा. उन्होंने पेपर लीक मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी आड़े हाथों लिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि- इन दिनों मुख्यमंत्री जमकर रेवड़ी बाँट रहे है,उन्होंने बोर्ड बनाकर किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ा. यहाँ राज्य में ST भी 10% है तो मीन भगवान का बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया. आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों को बहकाना चाहते है इसीलिए वे राहुल गाँधी को बांसवाडा लेकर आये है. लेकिन इनसे उनको कोई फायदा नहीं होगा क्यूकि लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले है. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा की आज हम यहाँ आदिवासी दिवस मना रहे है और यहाँ के क्षेत्र के सारे कांग्रेस नेता बांसवाडा चले गए. हमने तो यहाँ भी बीजेपी के झंडे के जगह तिरंगाब झंडा लगा रखा है. अब जनता ही बताए कि यहाँ कौन राजनीती कर रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।