मणिपुर में एक और गैंगरेप,घटना 3 मई की, 9 अगस्त को FIR दर्ज
(India) मणिपुर से एक और गैंगरेप की वारदात सामने आई है. घटना 3 मई की है और इस मामले में 9 मई को FIR दर्ज हुई है. दरअसल मणिपुर के चुराचांदपुर की एक 37 वर्षीय मैतेई महिला ने कुकी समुदाय के लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि कुकी समुदाय के लोगों ने उसके घर में आग लगा दी थी. वह जान बचने के लिए अपने जलते हुए घर से दो बेटों, भतीजी और भाभी के साथ भाग रही थी. तभी उसे पुरुषों के एक समूह ने पकड़ लिया और उसका गैंगरेप किया. जानकारी के मुताबिक महिला ने यह भी बताया कि – समाज के डर से और अपनी इज्ज़त के लिए अब तक उन्होंने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में किसी को नहीं बताया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।