(India)
राहुल गाँधी आज शनिवार 12 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के 2 दिवसीय दौरे पर जायेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हाल ही में बहाल हुई थी और सदस्यता बहाल के बाद राहुल गाँधी का यह पहला वायनाड दौरा है. राहुल गाँधी के इस वायनाड दौरे को लेकर कांग्रेस की केरल यूनिट बहुत ज्यादा उत्साहित है. बता दे कि राहुल गाँधी को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी और इसी वजह से राहुल गाँधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई थी. इस घटना के लगभग 4 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को सजा पर रोक लगाने के आदेश दिए और सोमवार 7 अगस्त को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई. लोकसभा सदस्यता बहाल के बाद वे एक बार फिर संसद पहुंचे थे और वहां मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया था और मणिपुर पर केंद्र को घेरा था.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।