(India)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी लद्दाख में है और 25 अगस्त तक वे लद्दाख के दौरे पर रहेंगे. इसी बीच वे बीते दिन सोमवार की रात लेह मार्केट पहुंचे और वहां फलों और सब्जी की खरीददारी की. बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मार्केट पहुंचे तो लोगों की भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. उसी भीड़ में से एक बच्चा उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए सुरक्षा घेरा पार कर राहुल गांधी के पास पहुंच गया. इस दौरान राहुल गाँधी ने उस बच्चे को ऑटोग्राफ दिया और साथ में फोटो भी खींचवाई.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।