(NewDelhi, NewDelhi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 15वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। वो भारतीय समय के मुताबिक शाम करीब 5:15 बजे साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे। PM मोदी 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में रहेंगे। इस दौरान वो कुछ सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। पीएम मोदी के साथ एक बिजनेस डेलिगेशन भी जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने 21 अगस्त को ये जानकारी दी है। इससे पहले पीएम मोदी जुलाई 2018 में साउथ अफ्रीका गए थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। ऐसे में पीएम मोदी की उनसे मुलाकात हो सकती है। दरअसल ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील भी शामिल हैं। PM मोदी इसके बाद 25 अगस्त को ग्रीस के दौरे पर जाएंगे
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।