लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन के डिब्बों में लगी आग, 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
(India) आज शनिवार सुबह तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. आग में झुलसने की वजह से ये लोग अपनी जान गवां बैठे. रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी मृतक यूपी के रहने वाले है. इसके अलावा इस हादसे में अब तक 20 से ज्यादा लोग घायल है. बता दे कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी और इसी दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 5.15 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली और उस वक़्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।