आज पीएम मोदी करेंगे अपने मन की बात का 104वां एपिसोड प्रोग्राम, 11 बजे किया जाएगा टेलीकास्ट
(India) आज रविवार 27 अगस्त को पीएम मोदी के मन की बात का 104वां एपिसोड प्रोग्राम है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देशवासियों से बात करेंगे। बता दें कि इस प्रोग्राम को सुबह 11 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस मन की बात प्रोग्राम में झारखंड के लोहरदगा के मसियातु गांव की चर्चा करेंगे ताकि इस गांव के लोगों को आत्मनिर्भर भारत के रूप में जागरूक किया जा सके। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गांव के लोग बांस से अलग-अलग तरह की चीज़ें बनाते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।