मन की बात प्रोग्राम के ज़रिये पीएम मोदी ने किया देशवासियों को संबोधित, चंद्रयान 3 समेत अन्य मुद्दों पर की बात
(India) आज रविवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने मन की बात का 104वां एपिसोड प्रोग्राम के ज़रिये देशवासियों को संबोधित किया. मन की बात प्रोग्राम की शुरुआत पीएम ने चंद्रयान 3 की सफलता के साथ की. अपने संबोधन में मोदी ने कहा- भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं. मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है, और हर हाल में, जीतना जानता भी है. चंद्रयान 3 की सफलता के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 बैठक पर भी बात की. इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स, पर्यटन, डेयरी इंडस्ट्री और हर घर तिरंगा अभियान पर भी बात की.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।