जयपुर में बनेगा एक और स्टेडियम, 10 करोड़ रुपए बजट को मिली मंजूरी
(India) जयपुर में एक और स्टेडियम बनने जा रहा है। आखिरकार इस स्टेडियम को मंजूरी मिली। बता दें कि पहले इसी स्टेडियम को बनाने के लिए बजट 1.50 करोड़ रुपए था लेकिन अब यह बजट 10 करोड़ रुपए हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस नए स्टेडियम के लिए 10 करोड़ रुपए की बजट को मंजूरी दी है। यह नया स्टेडियम झोटवाड़ा के कंवर के बास में बनेगा हालांकि चुनाव के वजह से स्टेडियम का काम आगे बढ़ाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। इस स्टेडियम के काम को शुरू होने में अभी काफी औपचारिकताएं भी पूरी करनी होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।