(India)
मुंबई में आज I.N.D.I.A की तीसरी बैठक होगी इससे पहले एक बार फिर शरद पवार को लेकर कन्फ्यूजन चालू है। क्योंकि मीटिंग से पहले सवाल यही था कि NCP चीफ शरद पवार किस खेमे में हैं। उनके भतीजे अजित पवार पार्टी तोड़कर अब BJP के साथ हैं, वहीं वो लगातार शरद पवार से मिल रहे हैं। शरद पवार भी कह चुके हैं कि अजित पवार NCP के नेता बने रहेंगे। इससे पार्टी वर्कर्स तो कन्फ्यूज हैं और साथ ही I.N.D.I.A में शामिल पार्टियां भी कन्फ्यूज्ड हैं। कांग्रेस और शिवसेना भी ये बात कह चुकी हैं। इसकी वजह शरद पवार ही हैं। आपको बता दे कि 2 जुलाई को अजित पवार 8 विधायकों के साथ NDA में शामिल हो गए थे, अब कयास यह लगाया जा रह है कि शायद शरद पावर भी अजित पवार के साथ जा सकते है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।