(India)
UP के बाराबंकी में आज सोमवार सुबह एक हादसा हो गया. देर रात 3 बजे यहाँ अचानक से तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. खबर मिली है कि अभी तक इस मलबे में कुछ और लोग दबे हुए है. जानकारी के मुताबिक अब तक परिवार के 12 लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू किया है. इस मामले में एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा उस वक़्त हुआ जब सभी लोग घर में सो रहे थे. उस वक़्त घर में 16 लोग थे. फिलहाल अभी 12 का रेस्क्यू किया गया है और 2 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही एसपी ने बताया कि मलबे में फसें लोगों को एसडीआरएफ निकालने की कोशिश कर रही है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।