(India)
9 और 10 सितंबर को होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा भारत इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली में खास तैयारियां कर रहा है। वहीं जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों और इंतजाम पर आलोचना कर रहे विपक्ष पर बरसे जयशंकर कहा 'अगर किसी को लगता है कि वे लुटियंस दिल्ली या विज्ञान भवन में अधिक सुविधाजनक महसूस कर रहे थे तो यह उनका विशेषाधिकार था वही उनकी दुनिया थी और तब शिखर सम्मेलन की बैठकें ऐसे समय हुई जहां देश का प्रभाव संभवतः विज्ञान भवन में या उसके 2 किलोमीटर तक में रहा हो। आपको बता दे भारत में पहला शिखर सम्मेलन कांग्रेस राज में 2008 में हुआ था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगे कहा यह एक अलग युग है, यह अलग सरकार है और यह एक अलग विचार प्रक्रिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।