वाराणसी के होटल में लगी आग, लोगों में मची भगदड़; रात 12 बजे फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
(India) मंगलवार की रात 10 बजे वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट की वजह से हरिविलास होटल में आाग लग गई. चार मंजिला होटल की ऊपरी हिस्से में आग लगी थी. यह इतनी ज्यादा भयानक थी की कुछ हीें मिनटों में यह आग नीचे की दोनों मंजिलों में भी फैल गई. लोगों में भगदड़ मच गई, चीख पुकार के साथ लोग इधर ऊधर भागने लगे. आग की वजह से सायरन बनजे लगा. मौके पर मैनेजर ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया और घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुचें और काफी़ मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रात 12 बजे आग पर काबू पाया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।