(India)
देश में इंडिया और भारत को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है। अपने देश को इंडिया कहे या भारत, क्या देश का नाम बदलने वाला है? जिस तरह बीजेपी भारत नाम को लेकर अपनी तैयारियों में है, उससे लगता है कि, 18 सितंबर से बुलाए गए संसद के स्पेशल सत्र में सरकार इससे जुड़ा कोई प्रस्ताव ला सकती है। वहीं इससे जुड़े सवाल पर बीजेपी के एक नेता ने संसद सत्र का इन्तेजार करने को कहा है। आपको बता दे कि पिछले साल पीएम मोदी ने लाल किले से कहा था, कि हमें गुलामी की छोटी से छोटी निशानी से मुक्ति चाहिए। इसके बाद कई जगह बदलाव शुरू हुए। राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया। कई मुगलों के नाम से चल रहे सड़को, पथो का नाम बदला गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।