21वीं सदी एशिया की सदी है और वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र है- PM मोदी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 7 सितंबर की सुबह इंडोनेशिया पहुंचे और इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-इंडिया समिट में शामिल हुए. इस सम्मलेन के दौरान PM मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि- 21वीं सदी एशिया की सदी है और वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र है. आज वैश्विक अनिश्चिततओं के माहौल में, हमारे आपसी सहयोग में वृद्धि हो रही है. हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है. आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है और भारत के इंडो पैसेफिक इनिशिएटिव में भी आसियान का प्रमुख स्थान है. पीएम मोदी ने समिट के शानदार आयोजन के लिए राष्ट्रपति विडोडो का आभार व्यक्त किया और कहा कि आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई. इस आसियान-इंडिया समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर पीएम मोदी 10 देशों के संगठन के सम्मेलन में शामिल होने के लिए जकार्ता गए. जानकारी के मुताबिक वे सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शाम को इंडोनेशिया से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।