G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में आज रात 12 बजे से पाबंदियां लगनी शुरू हो जाएगी
(India) भारत 9 और 10 सितंबर 2023 को 18वें G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह शिखर सम्मेलन नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान यानी भारत मंडपम में होने जा रहा है। वहीं इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत बैठक में शामिल होने के लिए जकार्ता पहुंचे हैं। जकार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है, भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। सूत्रों की माने तो आज रात 12 बजे से दिल्ली में पाबंदियां शुरू जो जाएगी। कल यानी शुक्रवार सुबह 5 बजे से आम लोगों के लिए भी नई दिल्ली इलाके में आने-जाने के रास्ते बंद होने वाले हैं। जिन लोगों को छूट है, उनके अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को नई दिल्ली से होकर जाने की इजाजत नहीं होगी। केंद्र और दिल्ली सरकार की तरफ से कल से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो चुकी है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।