(India)
G-20 शिखर सम्मलेन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब बस मेहमानों का आना बाकी है, यह कसर भी आज यानी शुक्रवार शाम तक पूरा हो जायेगा। इस समिट में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल होंगे। इसके अलावा 9 और देशों को समिट में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। वहीं इस सम्मलेन से पहले भारतीय वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दी है, एक्सरसाइज में शामिल राफेल फाइटर जेट और हेलीकाप्टर जैसे सुखोई, मिग, मिराज और चिनूक को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे तक भारत आ सकते है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।