(India)
G20 शिखर सम्मलेन में आज के शेड्यूल के अनुसार 8:15 से 9 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख दिल्ली के राजघाट पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। मेहमानों ने भक्ति गीत भी सुने। इसके बाद सभी राजनेता 9:40 से 10:15 बजे तक : भारत मंडपम के मेन सेंटर पहुंचे। आपको बात दे आज G20 शिखर सम्मलेन का आखिरी दिन है, आज का अंतिम कार्यक्रम 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक का है। इसके बाद नई दिल्ली डिक्लेरेशन जारी होगा। इस दौरान कई नेता द्विपक्षीय मुलाकातें भी कर सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।