G20 में भारतीय अंदाज में दिखें विदेशी मेहमान, साड़ी और सूट में आए थे डिनर करने
(India) इस बार भारत G20 समिट शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। G20 मीटिंग के पहले दिन शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों के लिए डिनर प्रोग्राम रखा। कई ऐसे मेहमान थे जो ट्रेडिशनल ड्रेस में डिनर करने के लिए पहुंचें। डिनर पार्टी के दौरान मॉरीशस के PM प्रविंद जुगनौथ की पत्नी कोबिता और जापान के PM फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा साड़ी में दिखीं। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की MD क्रिस्टलिना जॉर्जीवा वॉयलेट कलर के सलवार-कुर्ते में दिखीं और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट गीता गोपीनाथ रॉयल ब्लू साड़ी पहनी हुईं थीं। इसके अलावा भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर की पत्नी क्योको पीली साड़ी में डिनर के लिए गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।