505 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मथुरा में भव्य कॉरिडोर
(India) मथुरा में भव्य कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए टोटल 505 करोड़ रुपए का लागत आया है. जानकारी के अनुसार ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कार्य योजना की डिटेल रूपरेखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश की. हालांकि इस नई रूपरेखा में सीयम योगी आदित्यनाथ ने सुधार के कुछ निर्देश भी दिए. जानकारी के मुताबिक जब यह सुझाये सुधार हो जाएंगे तब इसके बाद जल्द ही इस योजना को इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. सरकार की कोशिश है कि जैसे ही इस योजना को कोर्ट की मंजूरी मिलेगी वैसे ही बिना देर किये इसी वर्ष कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाएगा. इस मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को है. गौरतलब है कि बीते साल जन्माष्टमी पर भीड़ की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, इसी वजह से एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कॉरिडोर बनाने की योजना पेश करने को कहा था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।