आज़म खान के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, एमपी और युपी के कई शहरों में चल रही है कार्रवाई
(India) समाजवादी पार्टी के अनुभवी नेता और पूर्व रामपुर लोकसभा सीट से जाने माने सांसद आज़म खान मुसीबत में दिखाई दे रहे है। मध्यप्रदेश में आज़म खान के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें छपेमारी मार रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्रवाई लगातार जारी है, वहीं उनके मध्यप्रदेश के ठिकानो के अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, सहारनपुर लखनऊ और सीतापुर सहित अन्य शहरों में भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुडी बताई जा रही है, इसके साथ ही लखनऊ के रिवर बैंक इलाके में आज़म खान के ठिकाने पर भी छपा पड़ा है। बताया जा रहा है की आयकर विभाग के टीम के पास आज़म खान से जुड़े कई इनपुट थे जिसके आधार पर छापेमारी की गयी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।