(India)
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 13 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। आपको बता दे की अभिषेक बनर्जी को ईडी ने वेस्ट बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में तलब किया है। खबर यह भी है की वे विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, बुधवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें अभिषेक बनर्जी को शामिल होना था, लेकिन ईडी के सामने पेशी के चलते अब वो इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।