(India)
पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज 14 सितंबर गुरुवार से शुरू हो रही है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इस तीन दिवसीय समन्वय बैठक में भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ सहित RSS से मान्यता प्राप्त लगभग 36 संगठन और 266 पदाधिकारी शामिल होंगे और इसमें देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चर्चा होगी. बीते दिन बुधवार को RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि मोहन भागवत के अलावा संघ महासचिव दत्तात्रेय होसबले भी इस बैठक में शामिल होंगे और इस बैठक में देश के प्रमुख मुद्दों के अलावा एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली लाइफ स्टाइल, लाइफ-वेल्यू बेस्ड फैमिली सिस्टम सहित कई विषयों पर चर्चा होगी. RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक हर साल आयोजित होती है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।