दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
(India) दिल्ली एनसीआर और आस पास के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दे कि दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद के तमाम इलाकों में रहने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे। वहीं आज गुरूवार सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली तो आसमान का नज़ारा देख लोग खुश हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 सितंबर को बारिश होने की आशंका जताई जा रही थी। ठीक वैसा ही हुआ सुबह अंधेरा छाया था और काले बादलों ने डेरा डाला था। बच्चे स्कूल के लिए निकलते उससे पहले ही तेज हवाओं के साथ तेज बारिश आ गयी। हवा इतनी तेजी थी कि मानों पेड़ उखाड़ने ही वाले हो

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।