अनंतनाग में आतंकियों की ड्रोन से तलाश जारी, चौथे दिन भी हो रही है एनकाउंटर
(India) जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में लगातार चौथे दिन भी एनकाउंटर जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आतंकियों से मुठभेर के दौरान गोली लगने से एक जवान घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान आज शुक्रवार को मौत हो गयी। वहीं खबर है कि राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगल में दो से तीन आतंकीमें छिपे हैं। इनमें एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट शहीद हुए थे। सेना के कमांडोज, स्निफर डॉग्स, ड्रोन, हेलिकॉप्टर आतंकियों को खोज रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।