(India)
इंडियन नेशनल कांग्रेस की तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नवगठित कांग्रेस कार्यसमिति यानी CWC की बैठक आज से शुरू हो रही है । यह बैठक आज से अगले दो दिनों तक चलेगी, आपको बता दे कि विपक्षी दलों के नए गठबंधन INDIA के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में विधानसभा चुनावों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस CWC की बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा की तेलंगाना में चुनाव को देखते हुए नई टीम के साथ नई शुरुआत करनी चाहिए। इस बैठक का हैदराबाद में होना इस बात का संकेत है कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।