(India)
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी, हथलंगा इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बारामूला के उरी हथलंगा इलाके में जवानों ने तीन आतंकवादियों को देखा था. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है क्यूकि उन्हें कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. बता दे कि हथलंगा इलाके में हो रहे इस मुठभेड़ की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया के ज़रिये दी है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।