(India)
भारत की शान संसद भवन की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार के दिन तिरंगा फहराया गया। इस शुभ कार्य को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संसद भवन के गजद्वार पर झंडा फहरा कर किया। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिए। आपको बता दे की संसद के विशेष सत्र को 18 सितंबर तक पुरानी बिल्डिंग में ही बुलाया गया है। वहीं 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद का कार्य पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी जाएगी। नए संसद भवन में इसी दिन से कामकाज का श्रीगणेश हो जाएगा। विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन के कामकाज भी यही होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।