संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का पहला दिन आज, पीएम मोदी लोकसभा में बोल सकते है
(India) आज से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिनों का विशेष संसद सत्र आज सोमवार से शुरू होगा। वहीं खबर है कि आज संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज कुल आठ विधेयकों को पेश किया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने वाला विधेयक भी पेश किया जा सकता है, वहीं कल यानी मंगलवार को संसद को नए भवन में ट्रांसफर किया जाएगा। नए संसद भवन में सरकार के विधायी कामकाज 20 सितंबर से शुरू होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।