(India)
बाढ़ और बारिश से देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। लोगों को इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि सितम्बर महीने में बारिश इतना कहर मचाएगी। आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में बारिश से निमांड-मालवा सहित अन्य हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं राजधानी भोपाल समेत अन्य हिस्सों में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आपको बता दे की इंदौर, बुरहानपुर अलीराजपुर खरगोन, बड़वानी, धार जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। सड़कें टूट चुकी है, लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।