नए संसद भवन में कार्यवाही का श्री गणेश किया गया, पीएम मोदी का पहला संबोधन महिला आरक्षण बिल पर
(India) गणेश चतुर्थी के दिन नये संसद भवन की बिल्डिंग में संसद का पहला दिन का श्री गणेश किया गया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी सांसद पुरानी भवन से पैदल नए संसद भवन में पहुंचे। दोपहर 1.15 बजे सदन के लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही शुरू होने के साथ पीएम मोदी ने नए भवन में अपने पहले संबोधन में कहा, 'आज महिला आरक्षण बिल लाएगी हमारी सरकार। इसका नाम होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी चुनाव तो दूर हैं और जितना समय हमारे पास बचा है। मैं मानता हूं कि उतने समाय में यहां जो जैसा व्यवहार करेगा, यह निर्धारित करेगा कि कौन यहां बैठेगा, कौन वहां बैठेगा। जो वहां बैठे रहना चाहता है, उसका व्यवहार क्या होगा, इसका फर्क आने वाले समय में देश देखेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।