(India)
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पूरा माहौल गरम हो गया है. इस हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर कल मंगलवार को कनाडा ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी और अपने नागरिकों को भारत के कुछ खास हिस्सों में न जाने के लिए कहा है. गंभीर परिस्तिथि को देखते हुए आज बुधवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि- कनाडा में रह रहे लोग और कनाडा की यात्रा पर जाने वाले नागरिक सतर्कता बरतें, अभी कनाडा में भारत विरोधी एक्टिविटीज हो रही है इसीलिए ज़रुरत से ज्यादा सावधानी बरते. कनाडा में मौजूद इंडियन डिप्लोमैट्स और इंडियन कम्युनिटी के एक खास तबके को धमकियां दी जा रही हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।