महिला आरक्षण बिल पर आज राज्यसभा में चर्चा, कल 20 सितंबर को 454 वोटों की सहमति से लोकसभा में पास हुआ था बिल
(India) आज 21 सितंबर को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी. बीते दिन 20 सितंबर को लोकसभा में लगभग 7 घंटे के चर्चा के बाद यह महिला आरक्षण बिल पास हुआ था. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट मिले और इसके विरोध में 2 वोट मिले थे. बता दे कि महिला आरक्षण बिल विधयेक पर वोटिंग पर्ची के जरिए हुई थी औए लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हुआ. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें देर रात X (पहले टि्वटर) पर सभी को धन्यवाद दिया और लिखा- इतने अभूतपूर्व समर्थन के साथ लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 पारित होने पर खुशी हुई. मैं सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को और ज्यादा सक्षम करेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।