(India)
G-20 के सफलता के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यानी शुक्रवार को भारत मंडपम में 'टीम जी 20''के साथ बातचीत करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। इस मौके पर पीएम मोदी G-20 को सफल बनाने वाले पुरे टीम को संबोधित करेंगे। वहीं बातचीत के बाद रात्रिभोज का भी प्रोग्राम रखा गया है। इस कार्यक्रम में लगभग 3,000 लोग भाग लेंगे। इसमें विशेष रूप से वे लोग शामिल होंगे जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। बातचीत में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।