इस बिल का पास होना देश की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने की दिशा में एक बड़ा कदम है|अब पीएम मोदी शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं जहां बीजेपी की महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया|नारी शक्ति वंदन कानून लाने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने की योजना बनाई है|स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा और राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ-साथ महिला पदाधिकारी और अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं|
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।