खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या मामले में कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा- कनाडा के पास भारतीय एजेंट्स की है कॉल रिकॉर्डिंग
(India) बीते दिन शुक्रवार को फिर से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि- मैंने इससे पहले भी कहा था आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ है और यह बात पूरी तरह सच है और इस पर भरोसा किया जाना चाहिए. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इस गंभीर मामले की तह तक पहुंचने के लिए भारत सरकार हमारे साथ जुड़ेंगे. इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यह भी कहा कि हमें यह पता नहीं है की भारत के पास क्या-क्या सबूत है और ना ही हमें यह बात भारत सरकार ने बताई है. कुछ कनाडाई सूत्रों का कहना है कि कनाडा के पास भारतीय एजेंट्स की कॉल रिकॉर्डिंग है. भारतीय डिप्लोमैट्स किससे मिले, किससे बात की, इन सबको ट्रैक किया गया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।