भूकंप से एक बार फिर कांपी उत्तरकाशी की धरती, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 की रही
(India) उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी क्षेत्र भूकंप से एक बार फिर हिला। आपको बता दे की सोमवार सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गए, वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी बताया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 की रही। इस भूकंप से अभी किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। झटके के बाद डरे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सिर्फ इसी साल की बात करें तो उत्‍तरकाशी में कई मौकों पर कम तीव्रता का भूकंप आ चुका है। जिले में कई स्‍थानों पर दरार भी बन चुकी है, इस वजह से लोग दहशत में है। ऐसे में भूकंप का आना लोगों के लिए और डर की वजह बन रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।