(India)
कोरोना के बाद अब एक और वायरस का खतरा मंडराने लगा है. ब्रिटेन की वैक्सीन टास्कफोर्स के चीफ डेम केट बिंघम ने एक रिपोर्ट में बताया कि बहुत जल्द एक नया वायरस महामारी लेकर आ सकता है. यह अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की जान ले सकती है. इस एंटीसिपेटेड महामारी को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने डिसीज X का नाम दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरस को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह महामारी कोविड-19 से 7 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है और जल्द ही फैल सकती है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद अब वायरस को लेकर खतरा और ज्यादा गहराने लगा है. सूत्रें यह भी बताती है कि इस डिसीज X के आने से पहले ही ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स ने इससे लड़ने के लिए वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि वायरस और उसके वैक्सीन को समझने के लिए साइंटिस्ट्स ने 25 तरह के वायरस पर स्टडी की.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।