कनाडा में खालिस्तान समर्थक ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान, सुरक्षा के लिए भारतीय उच्चायोग को बैरिकेड्स से घेरा गया
(India) खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते में काफी ज्यादा दरार पैदा हो गई है. खालिस्तान समर्थक समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान कर दिया है. इस विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद कनाडा के ओटावा, टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय उच्चायोग को बैरिकेड्स से घेर दिया गया. जानकारी के अनुसार सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने डेथ टू इंडिया - बाल्कनाइज अभियान शुरू किया है और इस अभियान के तहत चरमपंथी संगठन ने कनाडा के प्रमुख शहरों में भारतीय राजनयिक मिशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।