(India)
जयपुर जल जीवन मिशन (जेजेएम) में भ्रष्टाचार के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब केंद्र सरकार ने अपनी टीम के जरिए इसमें हो रहे कार्यों की जांच शुरू कर दी है | केंद्र सरकार की ओर से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम राजस्थान भेजी गई है | राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की टीम ने जल जीवन मिशन के कार्यों के साथ-साथ उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए गांवों से सामग्री के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और इन नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस मिशन को लेकर राज्य सरकार फिलहाल केंद्र के रडार पर है और इसमें हजारों करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका है। इस मामले में प्रदेश बीजेपी के कई नेताओं ने जलदाय मंत्री महेश जोशी पर आरोप लगाया हैं। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के काम के लिए वरिष्ठ आईएएस रणजीत सिंह के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम राजस्थान भेजी | टीम को जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच के साथ-साथ उपयोग में लाई जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।