मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने BJP स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर में की तोड़फोड़, भाजपा ऑफिस को किया आग के हवाले
(India) मणिपुर में हिंसा धीरे धीरे विकराल रूप लेता जा रहा है, यह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. 2 लापता स्टूडेंट्स की हत्या से मणिपुर में पूरी तरह हिंसा का माहौल हो गया है, स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रदर्शनकारी लगातार विरोध कर रहे हैं. इसी विरोध प्रदर्शन में बीते दिन 27 सितंबर बुधवार को इंफाल में कुछ लोगों की भीड़ ने BJP स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, इन प्रदर्शनकारियों ने थाउबल जिले में BJP ऑफिस में आग भी लगा दी. इस मामले में पुलिस ने प्रेस नोट के ज़रिये बताया कि राज्य में बीते 24 घंटे में माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन किसी तरह हालात पर कंट्रोल किया गया. अब तक इस हिंसा में शामिल 1697 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बता दे कि बीते दिन 27 सितंबर को स्टूडेंट मर्डर केस की जांच के लिए CBI के स्पेशल डायरेक्टर अजय भटनागर अपनी टीम के साथ इंफाल पहुंचे है और जाँच कर रहे है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।