(India)
भारत और कनाडा के विवाद के बीच अब नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन यानी NAMTA की एंट्री हो गयी है। खबर है कि कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादियों और NAMTA के एक सदस्य के बीच बैठक हुई है। इस बैठक के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दे कि NAMTA के अध्यक्ष लियान गैंगटे ने पिछले महीने सरे गुरुद्वारे से भारत में 'अल्पसंख्यकों पर अत्याचार' के विषय पर बोला था। यह वही गुरुद्वारा है जहां से खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर अपनी भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसके कुछ दिन ही बाद निज्जर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।